रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
02-Apr-2025 07:19 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Weather: इस साल समय से पहले ही बिहार में गर्मी ने अपना प्रचंड तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च के महीने से ही तापमान से तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। भीषण गर्मी के साथ लू का भी असर दिख रहा है। जिससे अभी से ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच बिहार के तीन जिलों में मौसम करवट ले सकता है।
मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच राज्य के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) पटना की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में अगले कुछ दिनों तक तीव्र गर्मी का दौर जारी रहेगा। हालांकि, 3 अप्रैल को प्रदेश के तीन जिलों- बक्सर, कैमूर और रोहतास में मौसम कुछ हद तक करवट ले सकता है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कुछ इलाकों में वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। इस साल सामान्य से अधिक लू पड़ने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं, प्री-मानसून की बारिश में भी कमी देखने को मिल सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।