रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
03-Dec-2025 05:44 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान के अभिभाषण के दौरान माइक खराब हो गया था। करीब 5 मिनट तक कभी माइक म्यूट हो जाता तो कभी आवाज धीमी हो जाती। इसे देख राज्यपाल और सदन में बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर तमाम नेता हैरान रह गये। साउंड प्रॉब्लम के बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण जारी रखा।
उन्होंने कहा कि मैं थोड़ी तेज बोलता हूं। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान माइक में उत्पन्न व्यवधान पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सख्त रूख अपनाते हुए बिहार विधानसभा के प्रभारी सचिव और संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बिहार विधान सभा सचिवालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी।
बताया गया कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने प्रभारी सचिव को यह निर्देश दिया कि इस व्यवधान के लिए जो भी दोषी हो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। स्पीकर ने कहा कि बिहार विधान सभा से जुड़ी किसी भी व्यवस्था में कोई कोताही मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। हालांकि प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि भवन निर्माण विभाग द्वारा अधिष्ठापित ऑडियो पैनल में हुई गड़बड़ी से यह व्यवधान उत्पन्न हुआ है।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार अब 4 दिसंबर को 3 बजे भवन निर्माण विभाग के सचिव एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ इस संबंध में एक बैठक करेंगे। उन्होंने इस बैठक के आयोजन का निर्देश बिहार विधानसभा के प्रभारी सचिव को दिया है। साथ ही, उन्होंने भवन निर्माण विभाग को 24 घंटे के अंदर जांच कर जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी पत्र भेजने के लिए बिहार विधानसभा के प्रभारी सचिव को निर्देशित किया है।