ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज

Home / bihar / Bihar School News: बिहार के इस जिले में 8वीं तक के सभी स्कूल...

Bihar School News: बिहार के इस जिले में 8वीं तक के सभी स्कूल बंद, ठंड और शीतलहर को लेकर DM ने जारी किया आदेश

Bihar School News: बिहार में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए भोजपुर जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 22 और 23 दिसंबर 2025 को बंद रहेंगे। डीएम ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किया है।

21-Dec-2025 04:58 PM

By FIRST BIHAR

Bihar School News: बिहार में अत्याधिक ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है जबकि कई जिलों में सरकारी और निजी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसी कड़ी में भोजपुर में जिला प्रशासन ने 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।


जिला प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम एवं कम तापमान की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के देखते हुए जिला दंडाधिकारी, भोजपुर द्वारा प्री-स्कूल, आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में वर्ग 01 से 08 तक की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों को दिनांक 22-12-2025 एवं 23-12-2025 को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। 


साथ ही वर्ग -08 से ऊपर के सभी कक्षाओं के शैक्षणिक गतिविधियों पूर्वाहन 09:00 बजे से अपराह्न् 03:30 बजे तक ही संचालित होंगे। प्री-बोर्ड/बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं/ परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। बता दें कि बिहार में फिलहाल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर के कारण राज्य के तमाम जिलों में तापमान नीचे चला गया है।