Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब
28-Dec-2020 08:48 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : अरुणाचल प्रदेश में जदयू के 6 विधायकों के पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो जाने के सवाल पर बिहार में भाजपा और जदयू के नेता असहज महसूस कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला दरभंगा जिले के केवटी में हुआ, जहां बिहार सरकार के पर्यटन, श्रम संसाधन और खनन मंत्री जीवेश कुमार ने इस सवाल पर कहा कि इसका बिहार में कोई असर नहीं पड़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा वे बिहार में रहते हैं और यहीं से संबंधित सवाल पूछिए.
दरअसल जीवेश कुमार कवीश्वर चंदा झा सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे. जहां उनसे पत्रकारों ने अरुणाचल में हुई जदयू में टूट से जुड़ा सवाल किया तो उन्होंने कहा कि बिहार में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. बिहार में एनडीए मजबूत है, यहां एनडीए की सरकार 5 साल तक चलेगी और खूब विकास करेगी.
मंत्री से जब राज्य में बालू के दाम में बेतहाशा वृद्धि से संबंधित सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बालू के मूल्य वृद्धि पर सरकार का सीधे-सीधे नियंत्रण नहीं है. उन्होंने कहा कि ज्यादा भारी ट्रकों के आवागमन पर नियंत्रण किया जा रहा है क्योंकि इससे सड़क और पुल जल्दी टूटते हैं. इसलिए ट्रक ऑनर एसोसिएशन बालू की किल्लत को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहे हैं. जल्द ही इसका वैकल्पिक उपाय खोजा जा रहा है. सरकार की नजर बालू की कीमत पर है और ऐसे उपाय किए जाएंगे ताकि बालू की कीमत नहीं बढ़े और इसकी कमी भी नहीं हो.
बता दें कि हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के 6 जदयू विधायक एक साथ पाला बदलकर भाजपा में चले गए थे. इससे बिहार में भाजपा-जदयू के रिश्तों पर बुरा असर पड़ा है. जदयू नाराज़ है और उसका शीर्ष नेतृत्व लगातार भाजपा पर हमलावर है. जबकि भाजपा की बिहार इकाई बचाव की मुद्रा में है और इस वाकये का बिहार में उनके रिश्तों पर कोई असर न पड़ने की बात कहते हुए सफाई दे रही है.