BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर
22-Dec-2025 12:19 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग (NH-722) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र की जान चली गई। घटना करजा थाना क्षेत्र के आरा मील के समीप की है, जहाँ बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ाई के कार्य से जा रहा था शहर
मृतक की पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र के वासदेवा गांव निवासी चंद्रशेखर साह के 19 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सौरभ सोमवार को अपनी बाइक से पढ़ाई के कुछ कार्य के लिए मुजफ्फरपुर शहर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह करजा थाना अंतर्गत आरा मील के पास पहुँचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
चालक बालू लदे ट्रक छोड़कर हुआ फरार
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना करजा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रक को सड़क से हटवाया।
करजा थाना के अपर थानेदार ने की पुष्टि
मामले में पूछे जाने पर करजा थाना के अपर थानेदार कृष्ण कांत मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
मौत के गांव में पसरा मातम
सौरभ की मौत की खबर जैसे ही वासदेवा गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। 19 साल के होनहार बेटे की अचानक मौत से पिता चंद्रशेखर साह और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर अनियंत्रित ट्रकों की रफ्तार पर अंकुश लगाने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।