ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / bihar / बिहार: राजाबाजार ओवर ब्रिज पर धू-धूकर जलने लगी कार, बाल-बाल बची लोगो की...

बिहार: राजाबाजार ओवर ब्रिज पर धू-धूकर जलने लगी कार, बाल-बाल बची लोगो की जान...

30-Apr-2022 01:01 PM

Patna: राजधानी पटना से खबर सामने आ रही है, जहां राजाबाजार ओवर ब्रिज पर पिलर नंबर 74 के पास एक कार धू-धूकर जल गई। कार में सवार लोग बेली रोड से राजाबाजार फ्लाईओवर होते हुए सगुना मोड़ की तरफ जा रहे थे। यह घटना शुक्रवार की रात करीब 10 बजे की है। यह कार फतुहा के रहने वाले एलआईसी एजेंट विकास कुमार की है। वह अपनी पत्नी, भतीजी और फूफेरे भाई के साथ दानापुर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही कार में कुछ जलने की दुर्गंध आई सभी लोग फौरन कार से सामान लेकर उतर गए। थाेड़ी देर में ही कार धू-धूकर जलने लगी। और थोड़ी ही देर में पूरा कार जलकर राख हो गया।  


वहीं, शास्त्रीनगर थानेदार रामशंकर ने बताया कि फायर ब्रिगेड काे सूचना दी गई। जिसके बाद दमकल की टीम पहुंच कर आग को बुझाया। लगभग 30 मिनट तक ट्रैफिक काे राेक दिया गया। भाग्यवश कार में सवार लोग सुरक्षित हैं, जबकि कार पूरी तरह जलकर राख हो गया। कार सवार तीन युवक फतुहा से होते हुए रूपसपुर जा रहे थे। उसी बीच फ्लाईओवर पिलर नंबर 74 के पास अचानक से कार से धुआं निकलने लगी जिसके बाद समय रहते चालक ने कार को साइड में रोक कर सभी को बाहर निकाल दिया। 


विकास ने बताया कि उसने यह कार एक सप्ताह पहले ही 4.35 लाख में सेकेंड हैंड में खरीदी थी। फतुहा में चचेरे भाई की बरसी थी। इसी में शामिल होने  फूफेरे भाई सुधीर फतुह आए थे। जिन्हें उन्हें छोड़ने के लिए अपनी पत्नी नीतू और भतीजी सुधा के साथ दानापुर जा रहे थे। इसी बिच यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि कार खरीदारी के वक्त एक साल की गारंटी भी दी गई थी।