ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज

Home / bihar / Bihar Rain: बिहार में मौसम कब तक खराब रहेगा? IMD का आ गया...

Bihar Rain: बिहार में मौसम कब तक खराब रहेगा? IMD का आ गया अपडेट, 13 जिलों के लिए विशेष अलर्ट......

Bihar Rain:अगले 48 घंटे में 13 जिलों में बारिश और 14 जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई जिलों में वज्रपात को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जानें किन जिलों में कैसा रहेगा मौसम

13-Apr-2025 03:06 PM

By First Bihar

Bihar Rain: बिहार का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील बताए जा रहे हैं, खासकर 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, और 14 जिलों में तेज़ हवाओं का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, नालंदा, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, शेखपुरा, पटना और रोहतास में बारिश की संभावना जताई गई है।वहीं कैमूर, रोहतास, सीवान, भोजपुर, बक्सर, पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद, अरवल और पटना समेत कई जिलों में तेज़ हवाएं और आंधी-तूफान आने की आशंका है।

वज्रपात की चेतावनी को लेकर मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में किसानों, यात्रियों और आम लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। 17 अप्रैल तक बिहार में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कहीं हल्की बारिश तो कहीं आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।