ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / bihar / Bihar Pension Delay News: बिहार के यूनिवर्सिटीज से रिटायर कर्मियों को पेंशन...

Bihar Pension Delay News: बिहार के यूनिवर्सिटीज से रिटायर कर्मियों को पेंशन मिलने में हो रही देरी, जानिये क्या है वजह

Bihar Pension Delay News: बिहार के पारंपरिक विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों के रिटायर्ड कर्मियों का पेंशन समय पर नहीं मिल रहा है। आईए जानते हैं इसकी वजह।

17-Feb-2025 11:08 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Pension Delay News: बिहार के पारंपरिक विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों के सेवानिवृत्त कर्मियों का पेंशन का समय पर नहीं मिल रहा है। कई कर्मियों को एक-दो महीने के अतिरिक्त इंतजार के बाद ही पेंशन मिलती है। समय पर पेंशन नहीं मिलने का कारण पे-रोल मैनेजमेंट में पेंशनधारियों के संबंध में ब्योरा अपलोड धीमी गति में करना है। अब भी बड़ी संख्या में पेंशनरों का ब्योरा अपलोड नहीं है, जबकि विभाग ने इसे अनिवार्य कर दिया है। इस कारण ही पेंशन राशि का भुगतान होने में देर होती है। राज्य के इन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 20 हजार पेंशनधारी हैं।


दरअसल बिहार के 13 विश्वविद्यालयों और उनके कॉलेजों के रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन मिलने में देरी हो रही है। एक-दो महीने के इंतजार के बाद ही कर्मचारियों को पेंशन मिल रही है। दिसंबर 2024 के बाद की पेंशन अभी तक नहीं मिली है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा और केएसडी संस्कृत विश्वविद्यालय में नवंबर के बाद से भुगतान अटका है। समस्या पे-रोल मैनेजमेंट सिस्टम में जानकारी अपलोड करने की धीमी गति के कारण है। शिक्षा विभाग के बार-बार कहने पर भी विश्वविद्यालय तेजी से काम नहीं कर रहे हैं। राज्य के इन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लगभग 20 हजार पेंशनधारी हैं। उन्हें हर महीने औसतन 180 करोड़ रुपये पेंशन के रूप में मिलते हैं।


वहीं बिहार शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पे-रोल मैनेजमेंट सिस्टम में पेंशनधारियों की जानकारी अपलोड करने की प्रक्रिया बहुत धीमी है। विश्वविद्यालय इस काम में तेजी नहीं दिखा रहे हैं, जबकि शिक्षा विभाग ने कई बार उन्हें इसके लिए कहा है। अभी भी बहुत सारे पेंशनधारियों की जानकारी सिस्टम में अपलोड नहीं हुई है। विभाग ने इसे अनिवार्य कर दिया है। यही पेंशन में देरी का मुख्य कारण है।