ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब

Home / bihar / Bihar News: सड़क हादसे में रोज मर रहे 21 लोग, बिहार के इस...

Bihar News: सड़क हादसे में रोज मर रहे 21 लोग, बिहार के इस जिले में सबसे अधिक मौत

Bihar News: बिहार में हर दिन 27 सड़क हादसों में 21 लोगों की हो रही मौत। पटना, पूर्णिया, गया, मधेपुरा जैसे जिले सबसे ज्यादा प्रभावित। नेशनल हाईवे बने ‘हेललाइन’, 2024 में रोज 25 मौतें। सड़क संरचना और लापरवाही बड़ा कारण।

30-Jun-2025 10:23 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में सड़कों का विकास जितनी तेजी से हो रहा है, उतनी ही तेजी से सड़क हादसों की भयावहता भी बढ़ रही है। हर दिन औसतन 27 हादसों में 21 लोग अपनी जान गंवा दे रहे हैं। पिछले आठ वर्षों में लगभग 80,000 सड़क दुर्घटनाओं और 60,000 से अधिक मौतों ने सड़कों को नर्क का द्वार बना दिया है। नेशनल हाईवे सबसे खतरनाक साबित हो रहे हैं, जहां 45% हादसे हो रहे हैं। NH-31, NH-28, NH-30 और NH-57 जैसे राजमार्ग अब हादसों का पर्याय बन चुके हैं। रजौली से किशनगंज, गोपालगंज से पटना तक, हर सड़क पर ट्रक और बाइक की टक्कर में जिंदगियां रौंदी जा रही हैं।


2024 में यह कहर और बढ़ गया था, जहां रोजाना 32 हादसे और 25 मौतें दर्ज हुईं, यानी हर घंटे एक जान जा रही है। पटना, पूर्णिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, अररिया, रोहतास और गया जैसे जिले हादसों के केंद्र बन गए हैं। उदाहरण के लिए 1 जुलाई 2024 को रोहतास के चंडी गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मारी, जिसमें तीन लोग मरे। 5 जुलाई को पटना के पुनपुन में एक कार ने तीन बाइकों को कुचला, जिसमें एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हुई। 4 जुलाई को किशनगंज में एक ट्रक ने बाइक सवार दंपति और उनके एक साल के बच्चे को कुचल दिया।


इन हादसों के पीछे दोषपूर्ण सड़क संरचना, चौराहों पर संकेतकों की कमी और पैदल यात्रियों की अनदेखी बड़े कारण हैं। सरकार ने iRAD और e-DAR पोर्टल के जरिए पीड़ितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की है। अब तक 39,162 हादसे दर्ज किए गए और 18,000 मामलों को डिजिटल रूप से ट्रैक किया गया है लेकिन यह तकनीक जिंदगियां नहीं बचा पा रही हैं। 2023 में बिहार में 10,000 हादसों में करीब 8,900 मौतें हुईं थी और ये आंकड़े हर साल बढ़ ही रहे हैं।