Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब
30-Jun-2025 08:34 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार की राजनीति में जदयू और राजद के बीच तनातनी अब अपने चरम पर पहुंच गई है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने रविवार को फुलवारीशरीफ में एक कार्यक्रम में दावा किया है कि अगली एनडीए सरकार बनने पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की फुलवारीशरीफ में स्थित छह एकड़ जमीन जब्त की जाएगी। इस जमीन पर सरकारी खर्चे से भूमिहीनों के लिए घर बनाए जाएंगे।
नीरज ने लालू परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए काफी कुछ कहा, विशेष रूप से 2004-2009 के बीच रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले का उन्होंने जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि लालू ने अपने शासनकाल में केवल धन अर्जन पर ध्यान दिया, न कि जनकल्याण पर और उनकी जमीन का उपयोग उन गरीब वर्गों के लिए होगा जिनके नाम पर राजद ने 15 साल तक सत्ता चलाई है।
इसके जवाब में राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि नवंबर 2025 के बाद बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नई सरकार बनेगी, जो एनडीए के भ्रष्टाचार की जांच करेगी। उन्होंने जदयू के दावों को बेबुनियाद और सियासी स्टंट करार दिया है। गगन ने यह भी कहा कि लालू परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं, चुनावी मौसम में केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर लालू को निशाना बनाया जा रहा है।
यह विवाद लालू परिवार के खिलाफ चल रहे नौकरी के बदले जमीन घोटाले की जांच से और भी गहरा गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने लालू, राबड़ी देवी, तेजस्वी, तेज प्रताप, मीसा भारती और हेमा यादव से इस मामले में पूछताछ की थी। ED के अनुसार 2004-2009 में रेल मंत्री रहते हुए लालू ने ग्रुप-डी नौकरियों के बदले सस्ते दामों में जमीन अपने परिवार के नाम कराई थी। बिहार की सियासत में यह मुद्दा विधानसभा चुनाव से पहले और गरमा सकता है, क्योंकि राजद ने इसे सत्ता परिवर्तन की साजिश करार दिया है, जबकि जदयू और बीजेपी इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बता रहे हैं।