Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
19-Sep-2025 09:46 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है और इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर जिला अब तेजी से बिजनेस हब के रूप में उभर रहा है। बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने हाल ही में दो नई इंडस्ट्रियल यूनिट्स को मंजूरी दी है, जिससे जिले में निवेश और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। 2025 के पहले 9 महीनों में ही 27 यूनिट्स के लिए जमीन आवंटित हो चुकी है, यह आने वाले समय में जिले की आर्थिक तस्वीर बदलने वाली हैं।
BIADA की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी की बैठक में मोतीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में नमकीन निर्माण यूनिट को जमीन आवंटित की गई, जहां 16 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसी तरह, दामोदरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मिनरल वाटर और बोतलबंद पानी उत्पादन यूनिट स्थापित होगी, जिसकी लागत लगभग 2 करोड़ रुपये है। ये यूनिट्स सिर्फ स्थानीय युवाओं को रोजगार देंगी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूत करेंगी।
मुजफ्फरपुर में पहले से रेडीमेड गारमेंट्स यूनिट चल रही है और अब पुरुषों, महिलाओं व बच्चों के लिए अलग-अलग गारमेंट्स निर्माण इकाइयों को मंजूरी मिली है। कृषि उपकरण जैसे कल्टीवेटर और थ्रेशर बनाने वाली फैक्ट्री भी लगेगी। फूड प्रोसेसिंग में मखाना प्रोसेसिंग, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर, सब्जी प्रोसेसिंग यूनिट्स शामिल हैं। अन्य क्षेत्रों में बिस्किट, आटा, मैदा, सूजी, नमकीन, बैंडिंग वायर, सर्जिकल टेप, गत्ते के डिब्बे, एनिमल फीड और घरेलू सामान निर्माण यूनिट्स भी होंगी। साथ ही यहाँ IT कंपनियां भी आ रही हैं।
ये विकास बिहार इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2016 और हालिया BIIPP 2025 का नतीजा है। BIIPP में जॉब क्रिएटिंग इंडस्ट्रीज को 25 एकड़ मुफ्त जमीन और अन्य को BIADA रेट पर 50% छूट मिल रही है। मुजफ्फरपुर में बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में M/s Gogreen Apparel Limited की रेडीमेड गारमेंट्स यूनिट भी लग रही है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और हजारों नौकरियां पैदा होंगी।