रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
02-Nov-2025 09:05 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आए तेज तूफान और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। धान की फसल पूरी तरह पकने के बाद खेतों में तैयार खड़ी थी, लेकिन अचानक आए इस तूफान ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। अब किसानों के चेहरे पर खुशी की जगह मायूसी और चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं।
बीते 24 घंटे में आए तेज तूफान और भारी बारिश ने किसानों की सालभर की मेहनत पर गहरा असर डाला है। मुंगेर जिले के धान का कटोरा कहे जाने वाले तारापुर अनुमंडल में तेज हवा और बरसात के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल बुरी तरह झुक गई है।
किसानों का कहना है कि फसल कटाई का समय आ चुका था, बस दो-चार दिन में खेतों में हँसी-खुशी कटनी शुरू होने वाली थी, लेकिन इस तूफान ने सबकुछ बर्बाद कर दिया। पूरे साल मेहनत की, अब जब फसल घर आने का वक्त आया, तूफान सब ले गया। अब ना धान बचेगा, ना मेहनत का दाम मिलेगा। किसान कर्ज लेकर फसल लगाए थे, अब वे कर्ज कैसे चुकाएंगे यह भी एक बड़ी परेशानी है।
रिपोर्टर: मो. इम्तियाज