Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब
30-Jun-2025 07:12 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में रविवार को बदले मौसम के बीच वज्रपात ने चार लोगों की जान ले ली है। नालंदा, आरा और गया में हुई इन घटनाओं में पशुपालक और बिजली मिस्त्री ठनके की चपेट में आए हैं। मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें गया, नालंदा, पटना, नवादा सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
नालंदा के एकंगरसराय प्रखंड के बादरावाद पंचायत में पसंघी गांव के खंधा में 45 वर्षीय मीना देवी मवेशी चरा रही थीं। दोपहर में अचानक ठनका गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
उधर आरा के शाहपुर थाना क्षेत्र में छोटकी सहजौली और नावाडीह गांव के बीच बधार में 91 वर्षीय पशुपालक सुदर्शन यादव मवेशी चराते समय ठनके की चपेट में आए। उनकी भी मौके पर मौत हो गई। दूसरी घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां कृषि फीडर पर काम कर रहे बिजली मिस्त्री गणेश प्रसाद पर ठनका गिरा और उनकी मौत हो गई।
गया जिले में भी एक महिला की वज्रपात से मौत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मानसून की सक्रियता के कारण बारिश और वज्रपात की घटनाएं बढ़ रही हैं। रविवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन ठनके की घटनाएं घातक साबित हुईं। दक्षिण बिहार के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी है और लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या ऊंचे स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से मरने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है, आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने और बिजली गिरने से बचाव के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।