बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम!
22-Apr-2025 11:40 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम कर रहे एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के पुल घाट के पास सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे मिक्सिंग वाहन के पलटने से चालक की मौत हो गई। सुचना के अनुसार, मृतक चालक शैलेंद्र यादव छपरा जिले के रहने वाले थे।
सूत्रों के अनुसार, हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ जब शैलेंद्र यादव स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मिक्सिंग वाहन लेकर निर्माण स्थल की ओर जा रहे थे। पुल घाट के पास संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन पलट गया और शैलेंद्र उसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे, जिससे इस तरह का हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि वहां अंधेरा था और सड़क की हालत भी खराब थी। इसके चलते वाहन पलटने की संभावना और बढ़ गई थी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को वहां से निकालकर भागलपुर मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, शैलेंद्र को सिर और छाती में गंभीर चोटें आई थीं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, बरारी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े ठेकेदार व प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद भागलपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पहले भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी लेटलतीफी और निर्माण स्थल पर मानकों की अनदेखी को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं।
स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों ने मांग की है कि प्रोजेक्ट साइट पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए और मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए। मृतक शैलेंद्र यादव छपरा जिले के निवासी थे और पिछले कुछ समय से भागलपुर में कार्यरत थे। वे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निजी ठेकेदार के अधीन ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता हैं। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है।