ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब

Home / bihar / बिहार की खनिज संपदा को मिलेगा नया आयाम, केंद्र सरकार से सहयोग की...

बिहार की खनिज संपदा को मिलेगा नया आयाम, केंद्र सरकार से सहयोग की मांग

बिहार में खनिज विकास को लेकर केंद्र से सहयोग मांगी गयी है। अब तक 12 खनिज ब्लॉकों की नीलामी हो चुकी है। गया, रोहतास और भागलपुर जैसे ज़िलों में नए ब्लॉकों की मांग की गई है।

06-Aug-2025 08:09 PM

By First Bihar

DELHI: बिहार के उपमुख्यमंत्री और खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री, जी. किशन रेड्डी से मुलाकात की। उन्हें पत्र लिखकर आग्रह किया कि बिहार को वृहद खनिज अन्वेषण और उत्खनन में केंद्र सरकार का अपेक्षित सहयोग मिले।


बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी को बताया कि बिहार में अब तक 12 वृहद खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की जा चुकी है।  गया, जहानाबाद, रोहतास और भागलपुर जैसे ज़िलों में बहुमूल्य खनिजों के नए ब्लॉकों की निर्माण किया जाए। उन्होंने बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लि. के माध्यम से लघु एवं कुटीर उद्योगों को कोयले की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। 


वही अन्वेषण कोषांग की स्थापना के बाद अब GSI को राज्य में खनिज संभावनाओं वाली भूमि की पहचान में सहयोग का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार के आर्थिक विकास के नए द्वार खोलने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।खनिज क्षेत्र में आत्मनिर्भर बिहार की ओर यह एक बड़ा कदम है।news imagenews image

news image