बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम!
13-Apr-2021 08:28 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर कोरोना महामारी से जुड़ी हुई सामने आ रही है. नवादा जिले के सिविल सर्जन को कोरोना हो गया है. उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. सीएस की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया है. सिविल सर्जन के संपर्क में आये स्टाफ और अफसरों को कोरोना टेस्ट कराने का निर्देश दिया गया है.
बिहार में कोरोना का असर इतना दिख रहा है कि जज से बैंक में काम करने वाले लोग संक्रमित हो रहे हैं. विधानसभा और विधान परिषद में लोगों को संक्रमित करने के बाद कोरोना ने अब स्वास्थ्य महकमे में दस्तक दे दी है. मंगलवार को नवादा जिले के सिविल सर्जन डॉ अखिलेश मोहन कोरोना संक्रमित पाए गए. उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है.

बताया जा रहा रहा है कि ट्रूनेट से जांच में नवादा जिले के सिविल सर्जन डॉ अखिलेश मोहन कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल पटना भेजा गया है. फिलहाल आइसोलेशन में ही उनका इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य महकमे के एक अधिकारी ने सिविल सर्जन के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है.