Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था
23-Nov-2020 03:44 PM
PATNA : भारत में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर बिहार के छात्रों को स्कूल जाने के लिए अभी और भी ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि राज्य में फिलहाल स्कूल नहीं खुलेंगे. बिहार सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कोरोना के कारण सूबे में स्कूलों को बंद ही रखा जायेगा.
बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को लेकर पहले से बंद प्राथमिक और मध्य स्कूलों को खोलने को लेकर सरकार अभी कोई जल्दबाजी में नहीं है. उन्होंने सीधे तौर पर यह स्पष्ट कर दिया है कि पढ़ाई के लिए हम बच्चों की जिंदगी खतरे में नहीं डाल सकते हैं. इसलिए स्कूल खोलने का निर्णय जल्दबाजी में नहीं लिया जाएगा.
देश में कोरोना को लेकर लॉकडाउन के बाद सरकार ने धीरे-धीरे अनलॉक कर लोगों को छूट दी. सरकारी और गैर-सरकारी सेक्टर में लोगों को कुछ शर्तों के साथ छूट दी गई. लेकिन इन दिनों देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना एक बार फिर से भयावह रूप धारण करते जा रहा है. ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ ही घंटों के भीतर राजधानी में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई. अब हालात अचानक बदल गए हैं.
आपको बता दें कि बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 231044 हो गई है. लेकिन फिलहाल बिहार में फिलहाल 5,601 कोरोना के एक्टिव मरीज है. बिहार में संक्रमितों की मृत्यु-दर 0.5 फीसदी है. राज्य में कोरोना से अब तक 1221 लोगों ने दम तोड़ दिया है. जबकि स्वस्थ होने वालों की दर 97.22 फीसदी है. अबतक कुल 2,24,221 मरीज ठीक हुए हैं. औरंगाबाद, गया, भागलपुर, बेगूसराय, सहरसा, सारण और मधेपुरा से अभी भी दर्जनों मामले रोज सामने आ रहे हैं. जबकि राजधानी पटना में रोज सैकड़ों लोग संक्रमित मिल रहे हैं.