BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज
28-Feb-2021 10:01 AM
PATNA : बिहार में अब माननीयों को कोरोना वैक्सीन दिया जाएगा. विधायकों और विधान पार्षदों को कोरोनावायरस का टीका दिए जाने का काम कल यानी 1 मार्च से शुरू होगा. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इसके लिए पहल की थी और अब बिहार सरकार कल से बिहार विधानसभा परिसर में माननीयों को टीका देने का काम शुरू करेगी.
विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों के साथ साथ विधानमंडल सचिवालय में काम करने वाले तमाम कर्मियों को भी कोरोना का टीका दिया जाएगा. आपको बता दें कि भारत में राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हो गई थी. सबसे पहले हैल्थ केयर वर्कर्स और 2 फरवरी से फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन देना शुरू किया गया. अब 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. साथ ही 45 साल से ज्यादा उम्र के वो लोगों भी वैक्सीन की डोज दी जाएगी जिन्हें गंभीर बीमारी है. इसको लेकर केंद्र और राज्य सरकारों ने तैयारी पूरी कर ली है. जहां केंद्र सरकार के अस्पतालों में ये वैक्सीन डोज मुफ्त में दी जाएगी तो निजी अस्पताल में इसके लिए 250 रुपए की अधिकतम सीमा तय कर दी गई है.
वहीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की पहल पर बिहार सरकार ने बिहार विधानमंडल के सभी माननीय सदस्यों सहित बिहार विधानसभा तथा बिहार विधान परिषद् सचिवालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के बीच कोरोना टीकाकरण कराने का फैसला लिया है जिसकी शुरुआत कल से की जाएगी.