रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
31-Jul-2021 07:02 AM
PATNA : कोरोना की दूसरी लहर के बीच राज्य सरकार ने पहले लॉकडाउन किया और उसके बाद धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई। बिहार में अभी भी अनलॉक 4 लागू है। कई क्षेत्रों में सरकार की तरफ से बंदिशें जारी हैं लेकिन अब नीतीश सरकार ने अनलॉक 5 के लिए कवायद शुरू कर दी है। अनलॉक 4 की समय सीमा 6 अगस्त को खत्म हो रही है। इसके बाद छूट का दायरा कैसे बढ़ाया जाए इसके लिए सरकार ने फीडबैक लेना शुरू कर दिया है।
बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने सभी जिलों के डीएम के साथ इस मसले पर बातचीत की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार को मुख्य सचिव ने अनलॉक 5 पर फीडबैक लिया है। जिला स्तर पर मौजूदा स्थिति को समझने के साथ-साथ मुख्य सचिव ने अनलॉक 5 के दौरान दुकानों के खुलने का समय और बढ़ाए जाने के साथ-साथ धार्मिक स्थलों और शॉपिंग मॉल्स खोले जाने को लेकर भी सभी से रायशुमारी की है। इतना ही नहीं मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के अलावे अन्य सेक्टर्स के एक्सपर्ट से भी बातचीत की है ताकि अनलॉक 5 के संबंध में आगे फैसला लिया जा सके।
आपको बता दें कि अनलॉक 4 की मियाद 6 अगस्त तक है। 6 अगस्त के बाद सरकार आगे किस तरह का फैसला लेगी इसका इंतजार सबको है। माना जा रहा है कि 3 अगस्त या उसके बाद आपदा प्रबंधन समूह यानी क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम से बातचीत की है उनमें ज्यादातर ने अब धार्मिक स्थलों को खोलने पर सहमति दी है लेकिन कुछ जिले अभी भी इन पाबंदियों को लागू रखने के पक्ष में हैं।