PATNA : उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में सोमवार की शाम आतंकी हमले में शहीद हुए औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के देवहरा गांव निवासी जवान संतोष कुमार मिश्रा का शव बुधवार की सुबह विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयरपोर्ट पर तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। इस बीच बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन से शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।
गया एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ के आईजी, डीआईजी, कमांडेंट सहित गया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, सिटी एसपी राकेश कुमार सहित सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने शहीद संतोष कुमार मिश्रा को सलामी दी। इसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को औरंगाबाद स्थित शहीद के गांव रवाना कर दिया गया जहां राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
T 3522 - The heart - wrenching pictures of the 'shahid' departed .. at the recent attack .. the family the fellow officers .. all to much to digest and refer to .. just , that our pride for them that sacrifice is beyond any other desire ..
Jai Hind ! and salutations ..🇮🇳— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 5, 2020
शनिवार को जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में हुए आंतकवादी हमले में दो अधिकारियों समेत तीन सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए। कोरोना वायरस संकट के बीच आंतकवादियों के इस कायरतापूर्ण हमले की देशभर ने निंदा की। हालांकि भारतीय सेना ने दो आंतकवादियों को भी ढेर कर दिया। इस घटना से जवानों के घर की जो दर्द भरी तस्वीरें सामने आई उसे देख बॉलीवुड के महानायक भी दुखी हुए।
उन्होंने शहीदों की वीरता को सलाम किया और अपना दुख जाहिर किया। जिस दिन ये एनकाउंटर हुआ उस दिन भारतीय सेना कोविड वॉरियर्स के जज्बे को सलाम कर रहे थे। इस बीच जम्मू कश्मीर में आंतकवादियों की घुसने की जानकारी मिली और पिछले 6 दिन से उन्हें ढूंढने का ऑपरेशन जारी था।हंदवाड़ा आंतकी हमले पर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, वह लिखते हैं कि हमले में शहीदों की और उनके परिवार दिल को छू लेने वाली तस्वीरें सामने आई, जिससे मन दुखी भी हुआ। हमें अपनी आर्मी सेना के त्याग और उनके काम पर गर्व है। जय हिंद और सलाम।
बता दें कि 3 मई को जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ हुए। इस आंतकी हमले में देश के एक कर्नल, मेजर, एक पुलिस ऑफिसर समेत पांच जवान शहीद हो गए। आम नागरिकों के बचाने के चलते शहीद आंतकवादियों ने आम नागरिकों को निशाना बनाया था। वह एक घर में नागरिकों को बंधक बनाए थे। देश के लोगों को बचाने के चलते ये जवान शहीद हो गए।