Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
11-Jan-2021 09:17 AM
PATNA : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. वैसे उपभोक्ता जिन्होंने कोरोना काल से लेकर अभी तक अपना बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है और एक सथा बिल की राशि अधिक हो गई है उनके लिए यह फैसला राहत भरा होगा. बिजली कंपनी ने किस्त में बिल भुगतान की सुविधा बहाल की है. अब तीन किस्तों में अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं.
इसके लिए पहली किस्त में बिल की राशि का 35 फीसदी और बाकी 65 फीसदी राशि दूसरे, तीसरे किस्तों में जमा करनी होगी. हालांकि इसका लाभ बस 31 जनवरी तक ही मिलेगा और उसके बाद यह सुविधा समाप्त हो गई.
बिजली कंपनी ने यह भी नियम जारी किया है कि वैसे उपभोक्ता जो समय रहते किस्त में अपना बिल जमा नहीं करते हैं, उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा. कनेक्शन कटने के बाद यदि उपभोक्ता किस्त की सुविधा लेंगे तो उनको पहली किस्त 50 फीसदी लगेगी. उपभोक्ताओं को किस्त का लाभ एक लाख तक विद्युत कार्यपालक अभियंता, एक से पांच लाख तक विद्युत अधीक्षण अभियंता और पांच लाख से उपर की किस्त जीएम स्तर से की जाएगी.