BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज
13-Apr-2025 05:10 PM
By Viveka Nand
बिहार सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. वन एवं पर्यावरण विभाग के साथ-साथ उद्योग विभाग का काम देख रहीं वंदना प्रेयसी को समाज कल्याण विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है.
हरजोत कौर बम्हरा को समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव से स्थानांतरित कर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. राजस्व पर्षद में अपर सदस्य डॉक्टर सफीना ए. एन. को स्थानांतरित कर मगध प्रमंडल का कमिश्नर बनाया गया है. ये बिपार्ड गया के अपर महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी.
मगध प्रमंडल के कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा को राजस्व पर्षद में अपर सदस्य बनाया गया है . पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव वंदना प्रेयसी जो उद्योग विभाग की प्रभार में थीं, इन्हें स्थानांतरित कर समाज कल्याण विभाग में सचिव बनाया गया है. यह अगले आदेश तक बिहार राज्य महिला एवं बाल विकास निगम के प्रबंध निदेशक के प्रभार में रहेंगी.
