"सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम
10-Sep-2022 08:37 AM
PURNEA: खबर पूर्णिया जिले की है, जहां घास काटने गई तीन बच्चियों की पोखर में डूबकर मौत हो गई। घटना महाराजगंज पंचायत के इकराहा गांव की है। मौके पर गोताखोरों को बुलाया गया और बड़ी मशक्कत से तीनों की लाश बाहर निकाली गई। मृतकों की पहचान अयूब अंसारी की दो बेटियां, 10 साल की चांदनी परवीन और 13 साल की संदीप परवीन के रूप में की गई है। एक बच्ची मो. नवाब की 12 साल की बेटी हीना खातून थी। चांदनी और संदीप आपस में सहोदर बहनें थीं। एक साथ तीन लड़कियों की मौत से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ तीनो लडकियां पोखर के पास घास काटने गयी थी। अचानक एक बच्ची का पैर पोखर में फिसल गया। जब दो और लड़कियों ने उसे बचाने की कोशिश की तो तीनों ही गहराई में चली गई और डूबकर उनकी मौत हो गई। ये देखते ही मौके पर मौजूद लोग चीखने चिल्लाने लग गए। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
सूचना पाकर जानकीनगर पुलिस और अंचल पदाधिकारी अर्जुन कुमार विश्वास बनमनखी भी मौके पर पहुंचे। फिर गोताखोरों की मदद से तीनों की लाश पोखर से बाहर निकाली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अंचल पदाधिकारी ने सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से चार-चार लाख रुपए मुआवजा का ऐलान किया है।