ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल

Home / bihar / Bihar Education News: बिहार के इस DEO के खिलाफ एक और विभागीय कार्यवाही...DPO...

Bihar Education News: बिहार के इस DEO के खिलाफ एक और विभागीय कार्यवाही...DPO भी लपेटे में, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Bihar Education News:शिक्षा विभाग ने पूर्वी चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार और कार्यक्रम पदाधिकारी नित्यम कुमार गौरव के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश जारी किया है।

02-Apr-2025 03:24 PM

By Viveka Nand

Bihar Education News:  शिक्षा विभाग ने एक जिला शिक्षा पदाधिकारी और कार्यक्रम पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है. दोनों अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप हैं. इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया गया है.

डीईओ संजीव कुमार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही...

पूर्वी चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार के खिलाफ एक और विभागीय कार्यवाही चलेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा नौवीं एवं 11वीं की गोपनीय वार्षिक सामग्री को सुरक्षित ढंग से नहीं रखने, प्रश्न पत्रों को विद्यालय में ससमय वितरित करने के लिए पर्याप्त कर्मियों की नियुक्ति नहीं करने के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित हैं. ऐसे में शिक्षा विभाग ने संकल्प जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि राज्यपाल को यह विश्वास हो रहा है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी चंपारण संजीव कुमार ने ड्यूटी का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया. ऐसे में इन आरोपों की वृहद जांच के लिए विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करना जरूरी है. 

शिक्षा विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. जबकि तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को उपस्थापन पदाधिकारी बनाया गया है. शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि 3 महीने के अंदर संचालन पदाधिकारी विभागीय कार्यवाही संपन्न कर अपना प्रतिवेदन दें .इसी आरोप में पूर्वी चंपारण जिले के माध्यमिक शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नित्यम कुमार गौरव के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही चलने का निर्णय लिया गया है.