Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे!
24-Sep-2025 07:06 PM
By First Bihar
CHAPRA: बिहार में आए दिन विजिलेंस की रेड में घूसखोर पकड़े जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद घूसखोर अपनी आदतों से बाज नही आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन लोगों ने हम नहीं सुधरेंगे की कसम खा रखी है। एक बार फिर एक घूसखोर निगरानी के हत्थे चढ़ गया है। इस बार छपरा में 50 हजार रूपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर को विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा है। निगरानी की इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को पानापुर में पंचायती राज विभाग के कनीय अभियंता राजा करीम को पचास हजार रुपये घुस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।निगरानी विभाग के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार कनीय अभियंता चकिया पंचायत में पंचायती राज विभाग द्वारा कराये गये कार्यो के बकाया 10 लाख रुपये के भुगतान के लिए शाम्भवी ट्रेडर्स के संवेदक से कमीशन की मांग कर रहा था ..
कनीय अभियंता से नाराज संवेदक संतोष कुमार ने 18 सितंबर को इसकी शिकायत निगरानी विभाग में की थी . 22 सितंबर को निगरानी ने इस मामले का सत्यापन कर अपना जाल बिछाया और बुधवार को पृथ्वीपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन पर 50 हजार घुस लेते कनीय अभियंता को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कनीय अभियंता बेगूसराय जिले का रहनेवाला है
मकान में भी हुई छापेमारी
गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम उसे लेकर पानापुर थाने पहुँची .बाद में निगरानी की टीम ने तरैया के शाहनवाजपुर स्थित किराए के मकान में छापेमारी की . हालांकि छापेमारी में क्या क्या बरामद हुआ है इसके बारे में निगरानी की टीम अभी कुछ भी नही बता रही है . निगरानी विभाग द्वारा कनीय अभियंता की गिरफ्तारी की खबर से प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में हड़कंप देखा गया।
छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट