BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज
18-Feb-2026 10:28 AM
By First Bihar
Bihar Politics : बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। सत्र के दौरान जहां विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश कर रहा है, वहीं सत्ता पक्ष के नेताओं की ओर से भी तीखे बयान सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में विनय चौधरी का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें उन्होंने विपक्ष के नेता पर हमला बोलते हुए शब्दों की मर्यादा पार कर दी।
दरअसल, बेनीपुर विधायक और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता विनय चौधरी से पत्रकारों ने UGC कोटे को बढ़ाने की मांग को लेकर सवाल पूछा। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जब सरकार में थे, तब उन्हें इस दिशा में कदम उठाना चाहिए था। उन्होंने बयान देते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे राजनीतिक माहौल गर्मा गया। उन्होंने कहा कि अभी दूसरे के चू @#$% पर तबला बजा रहे हैं।
इसके अलावा, यूजीसी कानून लागू होने को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब विपक्ष सत्ता में था, तब ऐसे कानून लागू क्यों नहीं किए गए। उनके इस बयान को लेकर विपक्षी दलों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
विनय चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार मजबूती से काम कर रही है और विपक्ष के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि जनता सरकार के विकास कार्यों को देख रही है और आने वाले चुनावों में इसका असर दिखाई देगा।
तेजस्वी यादव द्वारा होली के बाद जनता के बीच जाने की योजना पर भी चौधरी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की यह यात्रा राजनीतिक रूप से ज्यादा असरदार नहीं होगी और इससे उनकी सीटों की संख्या और घट सकती है।