ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / bihar / bhojpur-news / कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन...

कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी

कायमनगर में राजद नेत्री सोनाली सिंह ने महिला चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। तेजस्वी यादव की माई-बहिन मान योजना की जानकारी दी और महिलाओं को जागरूक किया।

15-Sep-2025 10:02 PM

By First Bihar

BHOJPUR: कायमनगर में महिला चौपाल का आयोजन सोनाली सिंह ने किया। राजद नेत्री ने इस दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनीं। तेजस्वी यादव की माई-बहिन मान योजना की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया। वही महिलाओं ने उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुना और तेजस्वी यादव के हाथों को और मजबूत करने का वादा किया। 


बड़हरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कायमनगर स्थित राम स्वरूप लहर त्रिपाठी संस्कृत उच्च विद्यालय के प्रांगण में राजद नेत्री सोनाली सिंह के नेतृत्व में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की माई-बहिन मान योजना की जानकारी दी और महिलाओं को जागरूक किया। चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सोनाली सिंह ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने उपस्थित महिलाओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित भी किया।


चौपाल के दौरान महिलाओं ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अपनी गंभीर समस्याएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि गांव में बीमार होने पर  प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी डॉक्टर अक्सर मरीजों को पटना रेफर कर देते हैं जिससे समुचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही कई महिलाओं ने सरकारी योजनाओं से वंचित रहने और विभागीय उदासीनता की शिकायत भी की।


महिलाओं का कहना था कि अक्सर वे अपनी समस्याओं को खुलकर किसी के सामने नहीं रख पातीं लेकिन इस महिला चौपाल के माध्यम से उन्हें अपनी बात रखने का अवसर मिला। सोनाली सिंह ने आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या को पार्टी स्तर से उठाया जाएगा और समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।news imagenews imagenews imagenews image