पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार
03-Sep-2025 10:23 PM
By First Bihar
BHOJPUR: वीर कुंवर सिंह क्रीड़ा स्थल फुहां में चल रहे बड़हरा फुहां फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन आज एक बेहद रोमांचक मुकाबला आदर्श क्लब बेरथ और आरा एरो फुटबॉल क्लब आरा के बीच खेला गया। यह मैच दर्शकों से खचाखच भरे मैदान पर खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
मैच के मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 गोल कर बराबरी पर थीं। मध्यांतर के बाद दोनों ही टीमों ने बढ़त बनाने के लिए कई बेहतरीन प्रयास किए, लेकिन कोई भी टीम गोल दागने में सफल नहीं हो पाई। पूरे समय तक मैच बराबरी पर रहा, जिसके बाद विजेता का फैसला करने के लिए ट्राईब्रेकर का सहारा लिया गया।
ट्राईब्रेकर में आरा एरो फुटबॉल क्लब आरा ने अपने सभी चारों प्रयासों में गोल दागे, जबकि आदर्श क्लब बेरथ की टीम चार प्रयासों में केवल दो गोल ही कर पाई। इस तरह, आरा एरो फुटबॉल क्लब आरा को विजयी घोषित किया गया और उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
मैच के बाद, समाजसेवी अजय सिंह ने विजेता टीम आरा एरो फुटबॉल क्लब आरा को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई दी। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच कल, 4 सितंबर को शाहाबाद हीरोज बनाम गड़हनी फुटबॉल क्लब गड़हनी के बीच खेला जाएगा।
दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 सितंबर 2025 को दक्षिण इकौना फुटबॉल क्लब बनाम आरा एरो फुटबॉल क्लब आरा के बीच होगा। दोनों सेमीफाइनल मैच भी वीर कुंवर सिंह क्रीड़ा स्थल फुहां में खेले जाएंगे, जहाँ फुटबॉल प्रेमियों को एक बार फिर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।