पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना
24-Sep-2025 02:58 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले से आ रही है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने मारपीट के दौरान दो भाईयों को गोली मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गये हैं। आनन-फानन में दोनों भाईयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है।
घटना भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव की है। जहां झगड़ा सुलझाने के दौरान मारपीट और फायरिंग की गई। जिसमें फायरिंग के दौरान गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं मारपीट के दौरान उनके बड़े भाई घायल हो गए। दोनों घायल भाईयों को परिजनों ने इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आरा सदर अस्पताल में रेफर किया गया।
घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घायलों की पहचान करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी स्व.घिरण यादव के 50 वर्षीय पुत्र लाल यादव है और उनके बड़े भाई 60 वर्षीय लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है।