Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल Nishant Kumar :कोई एक्टर, कोई क्रिकेटर… अब इंजीनियर साहब की पॉलिटिकल एंट्री; निशांत के सामने सबसे बड़ी परीक्षा —खुद को बनाना नंबर-वन आइडेंटिटी ‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा
08-Mar-2026 11:29 AM
By First Bihar
Bhojpur Bride Rejects Groom: बिहार के भोजपुर जिले में एक शादी समारोह उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब दुल्हन ने जयमाला के समय अपने होने वाले पति को देखकर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन की जिद और जान देने की धमकी के आगे परिवार और रिश्तेदार भी असमर्थ रहे। इस अप्रत्याशित घटना के बाद बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। घटना की जानकारी पुलिस तक नहीं पहुंची है और यह मामला निजी परिवारिक विवाद की श्रेणी में ही माना जा रहा है।
मामला भोजपुर जिले के दलेलगंज गांव का
यह घटना भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के दलेलगंज गांव की है। कोसडिहरा निवासी 25 वर्षीय दूल्हा सुधीर कुमार अपने परिवार के साथ धूमधाम से बारात लेकर पहुंचे थे। 22 वर्षीय दुल्हन शोभा कुमारी के साथ जयमाला की रस्में शुरू होने वाली थीं।
लेकिन जैसे ही दूल्हा स्टेज पर पहुंचा और दुल्हन ने उसे देखा, वह भड़क गई। दुल्हन ने अपने पिता से साफ कहा, “पापा, मैं यह शादी नहीं करूंगी। यह लड़का अंकल टाइप दिखता है, समाज और सहेलियों को मैं क्या जवाब दूंगी? अगर जबरदस्ती की गई तो मैं जान दे दूंगी।”
इस चेतावनी के बाद शादी के घर में हड़कंप मच गया। परिवार और रिश्तेदारों ने समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुल्हन अपने रुख पर अडिग रही।
स्टेज पर दूल्हा इंतजार करता रहा, दुल्हन फरार
दुल्हन के अचानक इनकार के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। समझाने-बुझाने के प्रयासों के बावजूद दुल्हन अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ चुपचाप घर छोड़कर चली गई।
इस दौरान दूल्हा सुधीर कुमार हाथ में जयमाला लिए स्टेज पर इंतजार करता रहा, लेकिन दुल्हन नहीं आई। शादी का पंडाल खाली हो गया, खाने के स्टॉल और कुर्सियां खाली रह गईं। आखिरकार, आधी रात के बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौटने को मजबूर हो गई।
दूल्हे का बयान: लड़की ने पसंद किया था, तभी तय हुई शादी
सुधीर कुमार इस पूरे घटनाक्रम से काफी आहत नजर आए। उन्होंने बताया कि यह रिश्ता दोनों पक्षों की सहमति से तय हुआ था। उन्होंने कहा, “15 फरवरी 2026 को हमारी शादी तय हुई थी। लड़की ने मुझे दो-दो बार देखा था और पसंद भी किया था। हमारी फोन पर लगातार बातचीत भी होती रही। तब उसे कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन जयमाला के समय अचानक क्या हुआ, यह समझ से परे है।”
सुधीर कुमार के मुताबिक, उनका परिवार और बारात लेकर आए रिश्तेदार भी इस अप्रत्याशित स्थिति से हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि दुल्हन के परिवार को भी समझाना मुश्किल हो गया और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गई।
शादी टूटने की चर्चा पूरे इलाके में
इस घटना के बाद भोजपुर जिले के दलेलगंज गांव और आसपास के क्षेत्रों में शादी टूटने की चर्चा तेजी से फैल गई है। स्थानीय लोग दुल्हन के अचानक निर्णय और दूल्हे के असमंजस में पड़े परिवार को लेकर अपने-अपने विचार साझा कर रहे हैं।