Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम
05-Sep-2025 08:35 PM
By First Bihar
BHOJPUR: बड़हरा से 300 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। समाजसेवी अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा बड़हरा गूंज उठा। 5 हजार तीर्थयात्रियों के संकल्प की नई कड़ी में 5 बसों में सवार होकर श्रद्धालुओं का भव्य 12वां जत्था निकला।
बड़हरा और सेमरिया पंचायत के लगभग 300 से ज्यादा श्रद्धालु भव्य उत्साह के साथ तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए। पुराना बड़हरा ब्लॉक प्रांगण से श्रद्धालुओं को समाजसेवी अजय सिंह ने 5 बसों को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। रवानगी के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालु "जय श्रीराम" और "अजय सिंह जिंदाबाद" के नारों से गूंज उठे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के चेहरे पर यात्रा को लेकर विशेष उत्साह और खुशी झलक रही थी।अजय सिंह ने श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि समाज और संस्कृति से जुड़ी इस तरह की धार्मिक यात्राएं लोगों को आस्था और संस्कारों से जोड़ती हैं। यह जत्था समाजसेवी अजय सिंह द्वारा लिए गए 5000 श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा पर भेजने के संकल्प की एक और कड़ी है।