ब्रेकिंग न्यूज़

इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज

Home / bihar / bhojpur-news / आरा DAV स्कूल में इंस्टाग्राम वीडियो विवाद में दो छात्रों को मारा चाकू,...

आरा DAV स्कूल में इंस्टाग्राम वीडियो विवाद में दो छात्रों को मारा चाकू, एक की हालत गंभीर

आरा के डीएवी स्कूल में इंस्टाग्राम पर हुए विवाद के बाद दो छात्रों को चाकू मार दिया गया। एक छात्र की हालत गंभीर, आरोपी नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

24-Jan-2026 10:08 PM

By First Bihar

ARRAH: आरा के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुपरा स्थित डीएवी स्कूल में शनिवार को इंस्टाग्राम पर हुए विवाद को लेकर चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में दारोगा के पुत्र समेत दो छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को स्कूल के शिक्षकों द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक छात्र की हालत चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। 


जानकारी के अनुसार जख्मियों में शाहपुर थाना क्षेत्र के महाराजा गांव निवासी सह बिहार पुलिस में दारोगा राकेश कुमार सिंह का 15 वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह शामिल है, जो वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोती टोला मोहल्ला में रहता है। वहीं दूसरा जख्मी छात्र टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय आदित्य कुमार है। 


बताया जा रहा है कि आदित्य कुमार को बाएं गाल पर चाकू लगी है, जबकि आदित्य सिंह को शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने आदित्य सिंह की स्थिति गंभीर बताते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को विधि विरुद्ध निरुद्ध कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को भी जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।