ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / bihar / bhojpur-news / आरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत, आक्रोशित...

आरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा

भोजपुर के अजीमाबाद बाजार में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर साढ़े पांच घंटे तक सड़क जाम किया।

18-Dec-2025 09:19 PM

By First Bihar

ARRAH: भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के अजीमाबाद बाजार में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजीमाबाद थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव निवासी स्वर्गीय शिव लाल राम के 65 वर्षीय पुत्र चंदेश्वर राम के रूप में हुई है। वह पेशे से मोची थे और अजीमाबाद बाजार में दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना के समय वह सड़क पर मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।


हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने लगा, लेकिन ब्रह्मपुर गांव के समीप ट्रक को छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर अजीमाबाद बाजार में सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम करीब साढ़े पांच घंटे तक जारी रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।


सड़क जाम की सूचना पर अजीमाबाद थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद संदेश प्रखंड की वीडियो अर्चना कुमारी और अगिआंव सर्किल इंस्पेक्टर श्याम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिए जाने के बाद करीब साढ़े पांच घंटे बाद जाम हटाया गया। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।