बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
02-Feb-2026 09:19 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: आरा-बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बामपाली एवं विशुनपुरा मोड़ के बीच सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
मृतकों की पहचान बक्सर जिले के कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी दिनेश राम के 18 वर्षीय पुत्र करण कुमार, ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली बलुआ गांव निवासी उमेश प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार और भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा रामनगर मोहल्ला निवासी कमलेश प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के रूप में की गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा रामनगर निवासी ओमप्रकाश सिंह का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है।
बताया जाता है कि करण कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से अपनी फुआ पूनम देवी के घर गौरैया स्थान, रामनगर जगजीवन हाल्ट गया था। वहां से सभी युवक वापस बक्सर लौट रहे थे। इसी दौरान बामपाली और विशुनपुरा मोड़ के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में करण कुमार और अनिल कुमार इंटर के छात्र थे, जबकि गणेश कुमार दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है।



