ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप

Home / bihar / bhojpur-news / आरा: श्राद्धकर्म में आए युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

आरा: श्राद्धकर्म में आए युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भाकुनी गांव में श्राद्धकर्म में शामिल होने आए युवक को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, पुलिस जांच में जुटी है।

13-Dec-2025 09:22 PM

By RAKESH KUMAR

ARRAH: भोजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भाकुनी गांव में श्राद्धकर्म में शामिल होने आए एक युवक को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


घायल युवक की पहचान आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी स्वर्गीय संतोष सिंह के 25 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे अवैध संबंधों का विवाद कारण बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना से गांव समेत आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।


सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।