दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
27-Oct-2025 10:00 PM
By First Bihar
BHOJPUR: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। छठव्रतियों ने आज डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। समाजसेवी अजय सिंह ने परिवार के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और प्रदेश की उन्नती की कामना की।
भोजपुर में छठ महापर्व पर समाजसेवी अजय सिंह ने परिवार संग डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया, व्रतियों के बीच पूजन सामग्री बांटकर आस्था और सेवा की मिसाल पेश की। वही छठ पर्व की पावन बेला पर बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धा और सेवा का संगम देखने को मिला। क्षेत्र के समाजसेवी अजय सिंह ने लगातार दूसरे दिन भी छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। बखोरापुर आवास से शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। अजय सिंह ने व्रतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “छठी मैया और सूर्य देव का आशीर्वाद सबके जीवन में नई ऊर्जा और खुशहाली लाए।”
उन्होंने बताया कि “सेवा ही परम धर्म” की भावना के तहत यह प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोई भी व्रती पूजन सामग्री के अभाव में पीछे न रह जाए। पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम बखोरापुर, नथमलपुर सिन्हा सहित बड़हरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित किया गया, जहां टिम अजय सिंह के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। 

