25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
12-Jan-2025 05:39 PM
By First Bihar
bhagalpur crime: भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में 2020 में हुए पशुपालक प्रदीप यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रमोद यादव ने रविवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। यह घटनाक्रम उस समय हुआ जब पुलिस कोर्ट के आदेश पर आरोपी के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई कर रही थी।
बता दें कि 2020 के सितंबर महीने में, मायागंज मोहल्ले में 50 वर्षीय पशुपालक दीपक उर्फ प्रदीप यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। प्रदीप दूध पहुँचाकर घर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। रविवार को पुलिस बुलडोजर लेकर आरोपी प्रमोद यादव के घर पहुंची और घर का सारा सामान खाली करवाकर थाने ले जाया गया। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और कई बार प्रशासन से बहस भी की। हालांकि, सिटी डीएसपी और प्रशासन ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
इसी बीच आरोपी प्रमोद यादव ने थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि कार्रवाई विधिवत तरीके से की जा रही है और सामान की जब्ती भी कानूनी प्रक्रिया के तहत हो रही है। आरोपी के परिजनों ने भी आरोपी के सरेंडर की पुष्टि की है और बताया कि थाने में उसका वेरिफिकेशन चल रहा है और जो भी कानूनी प्रावधान हैं, उनके तहत कार्रवाई की जा रही है।