BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
19-Mar-2025 05:27 PM
By First Bihar
BIHAR: मोबाइल के आने से कई सुविधाएं हो गयी। अब लोग घर पर बैठे-बैठे हर काम कर ले रहे हैं। जो काम पहले संभव नहीं था वो काम अब लोग मोबाइल पर करने लगे हैं। अब सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाना नहीं पड़ता है। सब काम ऑनलाइन मोबाइल पर कल लिया जाता है। लेकिन कभी-कभी इसी मोबाइल के चक्कर में लोगों की जान चली जाती है। ताजा मामला भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के अम्मापाली गांव का है जहां एक पति ने पत्नी को मोबाइल नहीं दिया तो उसने बड़ा कदम उठा लिया।
बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली है। लेकिन मृतका के परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं। उनका आरोप है कि पति और ससुरालवालों ने मिलकर हत्या की है। यह आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का मामला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतका की पहचान भोलू मंडल की पत्नी नीति कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि 15 मार्च को होली के दिन जब नीति कुमारी गांव में होली खेलने जा रही थी। तब पति ने उसे साथ में मोबाइल ले जाने से मना कर दिया। कहा कि मोबाइल पानी में भींगकर खराब हो जाएगा। पति के इस बात से पत्नी गुस्सा हो गयी और फिर मोबाइल को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। दोनों को बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। पति के साथ मारपीट के बाद नीति ने खौफनाक कदम उठा लिया। आनन-फानन में नीति कुमारी को पीरपैंती रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां के डॉक्टरों ने मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
जब उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया तब वहां उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मायके वालों के बीच कोहराम मच गया। मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। नीति कुमारी के भाई दीपक मंडल का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। इस घटना को अंजाम जीजा ने दिया है। मेरी बहन होली के दिन मोबाइल बाहर ले जाना चाह रही थी। वो होली खेलते हुए फोटो और वीडियो बनाना चाहती थी लेकिन पति ने उसे मोबाइल ले जाने नहीं दिया।
उल्टे बहन के साथ मारपीट की गयी। मृतका के भाई ने बहन की हत्या का आरोप पति और ससुरालवालों पर लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति भोलू मंडल को हिरासत में लिया और पूछताछ की। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।