खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
02-Sep-2025 08:58 AM
By First Bihar
Bihar News: देश की सबसे आधुनिक ट्रेनों में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गई है। सोमवार की शाम जमालपुर से हावड़ा जा रही वंदे भारत ट्रेन के सी-4 कोच पर भागलपुर जिले में अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। यह घटना बाराहाट-मंदारहिल रेलखंड के पंजवारा क्रॉसिंग के पास हुई, जब ट्रेन शाम 5:15 बजे उस क्षेत्र से गुजर रही थी। पत्थरबाजी इतनी तेज़ थी कि दो शीशे पूरी तरह टूट गए, और एक इमरजेंसी विंडो का ग्लास चकनाचूर हो गया।
इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन ट्रेन में सफर कर रहे लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल छानबीन शुरू कर दी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले दो महीनों में यह वंदे भारत ट्रेन पर पांचवीं बार पथराव की घटना है। इससे पहले भी इस रूट पर असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन को नुकसान पहुंचाया गया था। हर बार आरपीएफ और रेलवे अधिकारी जांच का आश्वासन देते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।
आरपीएफ मालदा के एएससी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया है और घटना की गहन जांच की जा रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किए जा चुके हैं, जिनके जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे और आरपीएफ की टीमें लगातार लोगों से पत्थरबाजी न करने की अपील कर रही हैं। विभिन्न स्कूलों और गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं ताकि लोग समझें कि इस तरह की हरकतों से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ती है और रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान होता है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...