Bihar Road Connectivity: बिहार में रोड कनेक्टविटी को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाओं पर काम जारी है। भागलपुर में सड़क परियोजनाओं के काम में तेजी लाने का निर्देश विभागीय मंत्री ने दिए हैं। पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने समीक्षा बैठक के दौरान जिले में निर्माणाधीन सड़क, पुल और आरओबी के काम में तेजी लाने का निर्देस दिया है।



बैठक में प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, पथ विकास निगम के अंतर्गत बनने वाली सड़क, पुल और आरओबी परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इसके अलावा भागलपुर-अमरपुर-बांका स्टेट हाईवे के चौड़ीकर, सुल्तानगंज-तारापुर-बेलहर-कटोरिया-दर्दमारा स्टेट हाईवे के फोरलेन का काम, एनएच 80, एनएच 333ए समेत अन्य सड़क परियोजनाओं की गई।



इसके अलावा पुल और आरओबी निर्माण की जानकारी मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान दी। मंत्री कुमार शैलेंद्र ने अधिकारियों को समय पर गुणवत्ता के साथ परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुंगेर के सफीयाबाद-सुलतानगंज गंगा पथ, सुलतानगंज-भागलपुर-सबौर गंगा पथ की समीक्षा मंत्री ने की और तेजी से काम पूरा करने का निर्देश दिया।



वहीं अमरपुर बाईपास के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सड़कों, पुल और आरओबी के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश मंत्री ने दिया है।