सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
03-Mar-2025 02:33 PM
By First Bihar
Road accident: बिहार के भागलपुर में भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं पांच लोग घायल हो गए। दरअसल, भागलपुर जिले के कजरैली-सजौर सड़क पर दराधी गांव के पास एक निजी कोचिंग सेंटर के आगे सुबह नौ बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही टोटो में टक्कर मार दिया। करीब पचास फीट तक टोटो ट्रैक्टर में फंस कर घसीटता रहा। इस घटना में टोटो पर सवार दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रैक्टर की पकड़ से निकलने के बाद टोटो सड़क किनारे नाला में पलट गया और ट्रैक्टर का इंजन टोटो के उपर चढ़ गया। जिसमें गाड़ी में सवार एक महिला और पुरुष की दबकर मौत हो गई। टोटो में बैठे अन्य सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। टोटो चालक राजा यादव के साथ अन्य तीन घायलों को पुलिस ने मायागंज हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा है वहीं घटना के समय नाले के उपर पुलिया पर बैठे राहगीर रतेठा खड़गपुर मुंगेर के पुट्टी झा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें चाडा बड़गांव के परिजनों ने ईलाज के लिए भेजा है।
मृतक पुरुष की पहचान परमेश्वर ठाकुर उम्र 40 वर्ष दरियापुर निवासी के रुप में की गई है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाईं है। परमेश्वर ठाकुर के परिजन शव को सड़क पर रखकर जिले के एसपी को बुलाने की मांग पर अडे हुए है साथ ही स्थानीय ग्रामीण इस सड़क से रातभर अबैध बालू लदे ट्रैक्टर के परिचालन से काफी नाराज हैं।
आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में कई घंटो तक सड़क को जाम रखा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोप लगते हुए कहा है कि पुलिस की सुस्ती से सड़कों पर गाड़ियां गलत तरीके से चलाई जाती हैं। उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है और निर्दोष लोग मौत के घाट उतर रहें है। इस घटना से इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है और मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की गई है।