Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
18-Jan-2026 05:59 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के बेलसीरा गाँव मे प्रेम-प्रसंग मामले को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष के गाँव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और गांव के दो दर्जनों से ज्यादा लोगों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने हरिजन टोला मे घुसकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो के साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ किया।
घटना की सूचना मिलने के बाद जबतक डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तबतक सभी आरोपी फरार हो गया। वही पीड़ित पक्ष की ओर से कजरैली थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार हरिजन टोला के एक निजी कोचिंग संचालक मनीष कुमार पर लड़की से फोन पर बातचीत की भनक लड़की के परिजनों को लग गई। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने हरिजन टोला मे घुसकर मारपीट की। अचानक हमला से अफरा-तफरी मच गई।
कोचिंग संचालक के भाई रवि कुमार ने बताया की हम लोग सभी घर में खाना खाकर बैठे हुए थे। अचानक कुछ लोग आये और बोला तुम उसी का भाई हो, कहते हुए हमला कर दिया, जिसके बाद हम भाभी और बच्चों लोगों को किसी तरह छत पर लेकर भागे। साथ ही उन्होंने बताया की उसका भाई मनीष गाँव मे कोचिंग चलाता है। इसी दौरान एक अंतरजातीय लड़की मेरे भाई को बात करने के लिए हमेशा दबाब देता था, जब भाई मना करता था तो लड़की अपना हाँथ का नस काट लेती थी, जिसके डर से भाई उस लड़की से बात करते थे।
रास्ते में जो लोग मिले सभी को पीटा। हरिजन टोला के निवासी राजेश दास ने बताया की मेरे घर पर तिलकोत्सव को लेकर गेस्ट आये हुए थे, हम सभी लोग घर के पास आये मेहमानबाजी में लगे हुए थे, अचानक हमले वार आये और हमलोग के साथ मेहमान घर की महिलाओं पुरुष सबके साथ मारपीट करने लगे, सभी के पास हथियार, लाठी डंडे चाकू था। वही मामले को लेकर कजरैली थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया की लड़की से बातचीत करने को लेकर एक पक्ष दूसरे पक्ष के गाँव मे घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम देने की लिखित शिकायत मिली है, मामले की जाँच कर कानूनी कारवाई की जाएगी।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट