ब्रेकिंग न्यूज़

Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल

Home / bihar / bhagalpur-news / Bihar News: आपकी गाड़ी का भी चालान बकाया है तो सावधान! परिवहन विभाग...

Bihar News: आपकी गाड़ी का भी चालान बकाया है तो सावधान! परिवहन विभाग लेने वाला है यह बड़ा एक्शन

Bihar News:स्मार्ट सिटी कैमरों से हो रहे ऑनलाइन चालानों पर अब सख्ती बढ़ेगी, समय पर भुगतान नहीं करने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जा सकता है.

13-Apr-2025 01:12 PM

By First Bihar

Bihar News: अगर आपके भी वाहन का चालान कटा है और आपने नहीं भरा है, तो यह खबर आपके लिए है। बता दें कि अब आपकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में हाई मास्क कैमरा लगाया गया है। जिससे ऑनलाइन चालान काटा जाता है। कई बार इस चालान का पता वाहन मालिकों को नहीं भी चलता है। लेकिन जब वो कागजात बनाने जाते हैं, तब पता चलता है कि वाहन पर चालान है। लेकिन अब ऐसे वाहन मालिकों के ऊपर परिवहन विभाग एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। इस कारण अगर आप भी वाहन का चालान नहीं भरे है, तो जल्द जमा करा दें।  


बता दें कि चालान जमा नहीं करने पर क्या-क्या समस्या हो सकती है। 

डीएल रद्द हो सकता है

आपके जानकारी के लिए बता दें कि शहर के 14 चौक चौराहों पर कैमरा लगा हुआ है, जिससे चालान किया जा रहा है। खासकर जबसे डबल हेलमेट का रूल लागू किया गया है, तब से और अधिक चालान कट रहे हैं। अभी 15 हजार ऐसे वाहन मालिक हैं, जिनका चालान पिछले कई महीनों से बाकी है।


वहीं, जब ट्रैफिक डीएसपी आशीष सिंह ने बताया है कि हमलोग परिवहन विभाग को लिखकर दे दिए हैं। ऐसे वाहन मालिक अगर अब चालान जमा नहीं करते हैं, तो उनका डीएल ही रद्द कर दिया जा सकता है। रद्द होने के बाद फिर दोबारा बनना मुश्किल है। अगस्त से ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 


मुश्किल होती है ऑनलाइन चालान जमा करना

दरअसल, बातचीत के दौरान कई वाहन मालिकों ने बताया है कि ऑनलाइन चालान जमा करना थोड़ा सा मुश्किल काम है, लेकिन ट्रैफिक कार्यलय जाने के बाद जमा हो जाता है। वहीं, ट्रैफिक डीएसपी आशीष सिंह का कहना है “हमलोग विभाग को लिखे हैं, इसका कुछ निदान निकाला जाए। दरअसल कई बार लोगों को जानकारी के अभाव में चालान नहीं भर पाते हैं, तो कार्यालय आते हैं और फिर हमलोग भर देते हैं। जल्द ही इसका परमानेंट सॉल्यूशन निकाला जाएगा”। 


आप https://echallan.parivahan.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर बड़ी आसानी से अपने वाहन पर चालान की स्थिति जान सकते हैं:

वेबसाइट पर जाएं

Check Challan Status” पर क्लिक करें

वाहन नंबर या DL नंबर दर्ज करें

कैप्चा भरें और सर्च करें

अगर चालान लंबित है, तो यहीं से ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकता है।