Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
22-Oct-2025 07:56 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए सुल्तानगंज ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए 472.72 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह राशि जिला प्रशासन के खाते में एक सप्ताह पहले ही हस्तांतरित हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट ने अक्टूबर की शुरुआत में ही इसकी मंजूरी दी थी और अब धनराशि के साथ परियोजना ने गति पकड़ ली है।
यह सपना रातोंरात साकार नहीं हुआ। भागलपुर हवाई जहाज सेवा संघर्ष समिति ने 2022 से आंदोलन की कमान संभाली, जिसमें संयोजक कमल जायसवाल ने दीप नारायण सिंह स्मारक घंटाघर पर 33 दिनों तक उपवास किया। डॉ. आनंद मिश्रा, प्रो. सुरेश यादव, प्रो. मनोज सिन्हा, ब्रजेश साह जैसे सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जबकि महिलाओं ने संगीता तिवारी, सुनंदा रक्षित, पिंकी बगुरिया की अगुवाई में मोर्चा संभाला।
सांसद अजय मंडल ने केंद्र में, विधायक पवन यादव ने विधानसभा में, जबकि अजीत शर्मा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने विभिन्न स्तरों पर पहल की। मीडिया और यूट्यूब पत्रकारों की लगातार कवरेज ने भी सरकार का ध्यान खींचा। समिति ने दीवाली की पूर्व संध्या पर मिठाई बांटकर और आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया और साथ ही मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और सभी नेताओं का आभार माना।
931 एकड़ जमीन पर बनने वाला यह एयरपोर्ट UDAN स्कीम के तहत विकसित होगा और भागलपुर को बिहार का प्रमुख हवाई केंद्र बना देगा। सुल्तानगंज की रणनीतिक लोकेशन देवघर, अजगैबीनाथ धाम जैसे तीर्थस्थलों के करीब होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही निर्माण से रोजगार सृजन होगा, लॉजिस्टिक्स, रिटेल और ट्रांसपोर्ट सेक्टर मजबूत होंगे। यह एयरपोर्ट पटना, गया और दरभंगा के मौजूदा एयरपोर्ट्स के बोझ को कम करेगा। राज्य सरकार ने सहरसा एयरपोर्ट विस्तार के लिए भी 147.76 करोड़ मंजूर किए हैं।