Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
25-Sep-2025 04:28 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के भागलपुर तिलकामांझी विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को छात्रों के बीच हुए विवाद के कारण तनाव बढ़ गया। छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें फोन कर बुलाया गया और कैंपस में उनकी पिटाई की गई।
घायल लालू यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। विश्वविद्यालय थाना पुलिस और सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में यह मारपीट हुई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई ABVP कार्यकर्ताओं को लालू यादव और उनके साथियों पर हमला करते देखा जा सकता है।
छात्र राजद के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया हमारे विश्वविद्यालय अध्यक्ष को बुलाया गया और जैसे ही वे कैंपस पहुंचे, 15-20 ABVP कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों से हमला किया। लालू यादव गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में पिछले कई दिनों से छात्र राजद और ABVP के बीच वर्चस्व को लेकर तनाव बना हुआ था।
दोनों गुट एक-दूसरे पर प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिलाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं। छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायल छात्रों का इलाज अस्पताल में जारी है। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है।