Char Dham Yatra : चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण इस सप्ताह शुरू, न्यूनतम शुल्क से फर्जी रजिस्ट्रेशन पर लगाम Bihar Road Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत; बाइक पर सवार थे चार लड़के Bihar Road Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत; बाइक पर सवार थे चार लड़के INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 में गूंजा देसी दम: ‘Sarvam Edge’ करेगा बिना इंटरनेट के AI काम, गूगल Gemini और ChatGPT को टक्कर देने का बड़ा दावा Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Patna firing : पटना के बोरिंग रोड पर फायरिंग से दहशत, युवक को बदमाशों ने मारी तीन गोली; गंभीर रूप से घायल Bihar News: रक्सौल वासियों की पुश्तैनी जमीन से जुड़े विवाद का मुद्दा विधानसभा में उठा, BJP विधायक ने सरकार से की यह मांग...
17-Feb-2026 12:01 PM
By First Bihar
Bhagalpur Bomb Threat : बिहार के भागलपुर में एक बार फिर बम की धमकी से हड़कंप मच गया है। ताजा मामला जिले के समाहरणालय से जुड़ा है, जहां ईमेल के जरिए कार्यालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।
जानकारी के अनुसार, समाहरणालय को भेजे गए ईमेल में दावा किया गया है कि परिसर के अंदर बम रखा गया है। धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल पूरे परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस बल को तैनात कर समाहरणालय को चारों तरफ से घेर लिया गया। परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जा रही है।
प्रशासन ने किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने समाहरणालय परिसर के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है और पूरी सतर्कता के साथ जांच अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले के भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। पिछले दो हफ्तों के दौरान बिहार के कई न्यायालयों को इसी तरह की धमकियां मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार मिल रही धमकियों से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लिया जा रहा है। धमकी देने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच जारी है।