ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / bhagalpur-news / भागलपुर में दर्दनाक हादसा: छठ की तैयारी के दौरान नदी में डूबे 6...

भागलपुर में दर्दनाक हादसा: छठ की तैयारी के दौरान नदी में डूबे 6 बच्चे, चार की मौत

भागलपुर के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में छठ पूजा की तैयारी के दौरान 6 बच्चे नदी में डूब गए, जिनमें 4 की मौत हो गई। सभी बच्चे छट्टू टोला के निवासी थे। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।

27-Oct-2025 03:31 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर नहाने गये 6 बच्चे नदी में डूब गये। ये बच्चे छठ पूजा की तैयारी करने के लिए घर से निकले थे। जिसमें चार की मौत हो गयी। घटना नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे कार्रवाई में जुटी है। 


स्थानीय निवासी कैलाश मंडल ने बताया कि बच्चे छठ घाट की तैयारी के लिए वहां गये थे और इसी दौरान स्नान करते समय यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।


मृतकों में सभी बच्चे छट्टू टोला के निवासी थे। इनमें नवटोलिया निवासी मिथिलेश कुमार के 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और किशोरी मंडल के लगभग 10 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार (ग्राम छट्ठू सिंह टोला, पोस्ट इस्माइलपुर, थाना इस्माइलपुर) की पहचान हुई है।


लोगों ने बताया कि एक-एक करके सभी बच्चे डूब गए। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकाला गया और इस्माइलपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।news image

news image