अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
31-Dec-2020 07:58 AM
BHAGALPUR: भागलपुर में बेरोजगारी से तंग आकर एक इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया. परिजनों ने बताया कि वह पिछले एक साल से नौकरी नहीं मिलने से परेशान चल रहा था. परिजन समझा भी रहे थे पर वह हमेशा शांत रहता था.
उसे फंदे से लटकता देख परिजन इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान 26 साल के इंजीनियर प्रशुन कुमार के रुप में की गई है. घरवालों ने बताया कि मंगलवार की शाम नास्ता करने के लिए उसे खोजा जाने लगा तो नहीं मिला. जब परिजन ऊपरी तल्ले पर गये तो देखा कि वह रस्सी से फंदा बनाकर उससे लटक रहा था. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
मृतक के पिताबिरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को बताया है प्रशुन भोपाल से बीटेक पास कर लिया था और नौकरी की तलाश में था. एक साल तक कोशिश करने के बाद भी उसे कहीं नौकरी नहीं मिली, जिससे वह परेशान रहने लगा था. पिछले साल सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिससे मानसिक रुप से काफी कमजोर हो गया था. प्रसुन भाई में अकेला था और उसकी तीन बहने हैं. उसके पिता बिरेंद्र सिंह पूर्णिया स्थित राज ट्रांसपोर्ट में काम करते हैं. घटना के बाद से मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि आत्महत्या करने से पहले उसने अपने फेसबुक अकाउंट को भी डिलीट कर दिया था.