बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
31-Jan-2021 10:52 AM
BHAGALPUR: रिटायर होने से एक दिन पहले घूसखोर जमादार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई रेंज डीआईजी सुजीत कुमार ने की है. जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
केस हुआ था दर्ज
बरारी थाने के तत्कालीन जमादार विजय सिन्हा ने जब्त ट्रकों को छोड़ने के लिए एनओसी के नाम पर रिश्वत लिया था. विजय सिन्हा ने बिचौलिए के जरिए विपिन चौधरी नामक एक व्यक्ति के आईसीआईसीआई बैंक के खाते में घूस की रकम 13 हजार मंगवाई थी. इसको लेकर विजय सिन्हा समेत 3 लोगों के खिलाफ जून 2016 में केस दर्ज किया गया था. इसके बाद विभागीय कार्यवाही चल रही थी. जिसमें वह दोषी पाए गए थे.
मिलने वाली सभी सुविधाओं पर संकट
रिटायर होने से एक दिन पहले नौकरी से बर्खास्त होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. विजय सिन्हा 31 जनवरी 2021 रिटायर होने वाले थे, लेकिन इस कार्रवाई के बाद उनको मिलने वाली पेंशन, ग्रेच्युटी पर संकट मंडराने लगा है.