Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये
08-Mar-2021 07:36 PM
By Shushil
BHAGALPUR: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भागलपुर जंक्शन की महिला रेल कर्मियों ने आज ट्रेन परिचालन से लेकर सुरक्षा और टिकट बुकिंग के काम बखूबी संभाला। आज पूरे स्टेशन को महिला कर्मचारी ही नियंत्रित करती दिख रही थी। ट्रेन चलाने से लेकर, सिग्नल क्लियर करने की जिम्मेवारी हो या फिर काउंटर पर टिकट काटने की सभी कामों को महिला कर्मचारी बखूबी अंजाम दिया।

विश्व महिला दिवस पर सुरक्षा की कमान भी महिलाओं के हाथ में ही सौंपा गया। स्टेशन मास्टर का कमान संभालने वाली सोनाली ट्रेनों के परिचालन को लेकर सजग दिखी तो वहीं श्वेता भारती केबिन में सिग्नल क्लियर करती नजर आईं। टिकट बुकिंग काउंटर पर तैनात महिला रेलकर्मी शालीनता से अपने कार्यों का निर्वहन किया। टिकट काउंटर पर कंचन कुमारी, पुनीता, रूबी, चंदा काम करती दिखीं।


वही ट्रैक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी रूबी कुमारी, नैना कुमारी और गीता कुमारी निभा रही थी। सुरक्षा का कमान आरपीएफ ने जहां एसआई कोमल स्मृति के हाथों में सौंपा था तो वहीं जीआरपी में एसआई शकुंतला किसकु थाने का संचालन करती दिखी। जबकि स्वास्थ्य व्यवस्था रेलवे हेल्थ यूनिट की मेट्रोन आरती चौरसिया देख रहे थी। इस दौरान रेलवे के महिला कर्मचारियों ने लोगों से महिलाओं का सम्मान करने की अपील की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भागलपुर जंक्शन पर रेलवे के इस अनूठे पहल से महिला कर्मचारी काफी उत्साहित दिखीं।





